Home चुनाव मैथिली ठाकुर ने राजगीर में गीत संगीत के बीच वोटरों को दिलाई...

मैथिली ठाकुर ने राजगीर में गीत संगीत के बीच वोटरों को दिलाई शपथ

राजगीर (नालंदा दर्पण)। भारतीय आम निर्वाचन के अवसर पर नालंदा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बिहार राज्य के स्वीप आइकॉन सुश्री मैथिली ठाकुर नालंदा पहुंची, जहां उन्होंने राजगीर आरआईसीसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की। मतदान की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए मतदान करना न भूलें।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयुक्त निदेशक गायत्री कुमारी ने सुश्री मैथिली ठाकुर को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिन्होंने गायिकी के दौरान हीं मतदाताओं से मतदाता शपथ दिलाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। अपनी मधुर गीत संगीत से उन्होंने मतदाताओं का मन मोह लिया।

इस अवसर पर आईसीडीएस के संयुक्त निदेशक रीना कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, डीपीएम जीविका, कार्यपालक पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

हिलसा नगर परिषद क्षेत्र में वोट वहिष्कार, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

शिक्षक ने स्कूल में बद कर छात्रा संग की थी छेड़खानी, एफआईआर दर्ज

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version