नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित

हिलसा (नालंदा दर्पण)। चंडी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित सामान्य बोर्ड बैठक में नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मनोज कुमार ने की। जबकि कार्यपालक पदाधिकारी भावना कुमारी की देखरेख में चर्चा संपन्न हुई।

बैठक में वार्ड संख्या 5 में विधायक फंड से निर्मित शौचालय की मोटर को बदलने का प्रस्ताव उप मुख्य पार्षद प्रवीण कुमार सुमन ने रखा। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। इसी वार्ड में आंबेडकर पटेल स्मारक परिसर में आकर्षक फव्वारा लगाने का निर्णय भी लिया गया। जिससे इलाके की सौंदर्यीकरण योजना को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में मॉर्निंग वाक को प्रोत्साहित करने के लिए प्रखंड कार्यालय से स्वच्छता कार्यालय तक सड़क किनारे स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत तालाब की उड़ाही, ईंट बिछाने, बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियों की व्यवस्था और फव्वारा लगाने की योजना बनी।

इसके अतिरिक्त  गर्मी से पहले सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ निर्माण की स्वीकृति दी गई। ताकि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके। वार्ड संख्या 7 में सामुदायिक भवन के पास बोरिंग कराने पर भी सहमति बनी। जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके।

नगर पंचायत कर्मियों की कार्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कार्यालय के ऊपरी हिस्से में करकट शेड लगाने का निर्णय लिया गया। जिससे मानसून और तेज धूप में भी कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

वार्ड संख्या 8 (योगिया गांव) में खाता संख्या 49, खेसरा 1074 में स्थित 88 डिसमिल जमीन पर तालाब की उड़ाही और सौंदर्यीकरण को हरी झंडी दी गई। इस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित वातावरण को मजबूत करना है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future