अपराधनालंदाहिलसा

इस्लामपुर में मीटर रीडर पर हमला, मशीन तोड़ा, नगद लूटा

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीमपुर गांव में बिजली विभाग के मीटर रीडर के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है।

पीड़ित मीटर रीडर शशि कुमार ने बताया कि वह नियमित रूप से उपभोक्ताओं के घर में मीटर रीडिंग का कार्य करते हैं। इसी दौरान जब वह कासीमपुर गांव में मीटर रीडिंग करने पहुंचे तो कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने शशि कुमार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनके पास मौजूद 2250 रुपए नगद भी छीन लिए। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 18 हजार रुपए मूल्य की प्रिंटर मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले से डरे शशि कुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल हुए।

घटना की सूचना शशि कुमार ने स्थानीय इस्लामपुर थाना में दर्ज करवाई है और साथ ही बिजली विभाग को भी मामले से अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार