नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

छठ महापर्वः नालंदा पुलिस की आम जनता से की बड़ी अपील

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पूरे बिहार में छठ महापर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वहीं नालंदा पुलिस ने आम जनता से इस महापर्व के अवसर पर एक महत्वपूर्ण अपील की है।

नालंदा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छठ पर्व के दौरान अक्सर लोग अपने घरों को छोड़कर घाटों पर अर्घ्य देने के लिए जाते हैं। विशेषकर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने गांव या अन्य स्थानों पर छठ मनाने के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान कई घर खाली रहते हैं। इसका फायदा असामाजिक तत्व, चोर-उचक्के उठा सकते हैं।

पुलिस ने अपील की है कि लोग यथासंभव अपने घरों को खाली न छोड़ें और कम से कम एक सदस्य को घर पर रखें। यदि यह संभव नहीं हो तो अपने खाली घर की जानकारी तुरंत अपने स्थानीय थाना या डॉयल 112 पर दें।

पुलिस ने यह भी सुझाव दिया है कि नागरिक अपने स्थानीय थाना के मोबाइल नंबर पर मैसेज या वॉट्सएप के जरिए जानकारी साझा कर सकते हैं। ताकि पुलिस समय पर आवश्यक कार्रवाई कर सके और आपके घर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यह अपील विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों के लिए की गई है। जहां छठ महापर्व के दौरान अधिकांश घर खाली रहते हैं और चोरियों की घटनाएं घटने की संभावना बढ़ जाती है। नालंदा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि उनकी टीम सतर्क रहेगी और त्योहार के दौरान लोगों के घरों की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश करेगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार