एकंगरसरायनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

फतुहां-इस्लामपुर रेल खंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। फतुहां-इस्लामपुर रेल खंड पर स्थित मिल्कीपर गांव के समीप एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान पीरबिगहा ओपी क्षेत्र के हाँसेपुर गांव निवासी परमेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र सदन कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदन कुमार अपने घर से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान मिल्कीपर गांव के पास वे ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एकंगरसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह एवं पुअनि ब्रजेश कुमार चौधरी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की तथा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

स्थानीय लोगों के अनुसार सदन कुमार अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर मिलते ही हाँसेपुर गांव से लेकर मिल्कीपर और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है। इधर, सदन की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

समाचार स्रोतः एकंगरसराय संवाददाता

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future