अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बदमाशों ने मां-बेटी को घर में घुसकर पीटा, जेवर-मोबाइल भी छीना

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के मोहनपुर गांव में मां बेटी को मारपीट कर जेवर-मोबाइल छीन लेने का मामला सामने आया है।

पीड़िता गीता देवी ने बताया कि गलत नियत से कुछ लोग घर में प्रवेश कर गए। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची बेटी की भी पिटाई कर उसे घायल कर दिया और सोने की चेन, कनबाली तथा मोबाइल छीन लिया। जिसका अस्पताल में इलाज करवाया गया है।

पीड़िता ने बताया कि हमलावर लोग मनबढ़ू हैं। कभी भी उनके द्वारा अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का महौल है।

इस सबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना को लिखित सूचना मिली है। मामला की छानबीन की जा रही है।

 

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।