ट्रक की चपेट से एक बाइक पर सवार माँ-बेटी की मौत, बाप-बेटा गंभीर

नालंदा दर्पण डेस्क। दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंद गाँव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक एक बाइक पर सवार माँ और बेटी की मौत हो गई, वहीं बाप-बेटा गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

Mother daughter killed on a bike due to truck collision father son seriousमृतकों की पहचान नवादा जिला अंतर्गत अकबरपुर थाना क्षेत्र के नादपूर्णाडीह गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी पिंकी देवी (25) और पुत्री खुशी कुमारी (2) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में दिनेश कुमार और उनका पुत्र आयुष कुमार शामिल हैं।

खबरों के मुताबिक दिनेश कुमार अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ एक बाइक पर सवार होकर सोहसराय थाना क्षेत्र के हबीबपुरा गाँव स्थित ससुराल से नवादा के नादपूर्णाडीह गांव वापस लौट रहा था कि दीपनगर थाना के महानंदपुर गांव के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इससे उसकी पत्नी पिंकी देवी और पुत्री खुशी कुमारी की मौके पर मौत हो गई और वे अपने पुत्र आयुष कुमार के साथ गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में ईलाज हेतु अस्पताल ले गए।

इस हादसा की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सद अस्पताल भेज दिया। पुलिस नें मौके पर ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया।

 

इसलामपुर की धड़कन में बसे हैं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. चाँद बाबू

फ्लिपकार्ट डिलीवरी ब्वाय से छिनतई मामले में 5 आरोपी बदमाश धराए

चंडी के इस चर्चित दंपति ने पंचायत चुनाव नामांकन में दिखाई ताकत

पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन इस प्रखंड में खूब चला चूहे-बिल्ली का खेल

इसलामपुर के बड़ाय बूथ के वोटरों पर भौंरों का हमला, कई जख्मी, एक गंभीर

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker