अन्य
    Saturday, April 26, 2025
    अन्य

      सांसद ने राजकीय राजगीर मकर मेला का किया शुभारंभ, जानें किसने जीता दही खाओ प्रतियोगिता

      नालंदा दर्पण डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित आठ दिवसीय राजकीय मकर मेला का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। 

      MP inaugurated the State Rajgir Makar Mela know who won the Dahi Khao competition 1इस मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राजगीर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व प्राचीन काल से है। मकर मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है, जिससे यहां की सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

      उन्होंने कहा कि राजगीर प्रेम, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव की स्थली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां के ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए प्रयास करते रहे हैं।

      उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजगीर का काफी विकास किया है। मकर मेला को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

      इस मकर मेला में आज दही खाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नालंदा के नकटपुरा निवासी तरुण कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 3 मिनट में 2 किलो 700 ग्राम दही खाया।

      राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

      अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

      राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

      सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

      BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

      जुड़ी खबर