अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नगरनौसाः शराब पार्टी में दो गुटों के बीच हुई अंधाधुन फायरिंग में एक युवक की मौत

नालंदा दर्पण डेस्क। नगरनौसा थानान्तर्गत मोनीमपुर गांव में दो गुटों के आपसी वर्चस्व को लेकर हुइ अंधाधुन फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो जाने की खबर है। मृतक मोनिमपुर गांव के निवासी कारू यादव का पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है।

खबरों के मुताबिक मोमिनपुर गाँव निवासी दीपक कुमार और पड़ोसी गाँव बलवा पर निवासी धर्मवीर कुमार के बीच में कई सालों से विवाद होता आ रहा है।

करीब 3 साल पूर्व धर्मवीर के भाई को दीपक ने गोली मारी थी। तभी से दोनों के बीच में विवाद चलता रहा है।कल फिर दोनों एक जगह बैठकर शराब पी रहा था।

दीपक कुमार ने ही शराब पार्टी करने का प्रोग्राम बनाया था। इस दौरान बात-बात में विवाद बढ़ गयी और दोनों के बीच गोलीबारी होने लगी।

इस गोलीबारी में दीपक को दो गोली लगी। एक पेट और एक जांघ में गोली लगी। आनन-फानन में ईलाज के लिए उसे पटना ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि के अनुसार दीपक और धर्मवीर दोनों आपस में रिश्तेदार थे और दोनों के बीच पूर्व से भी विवाद चला आ रहा था।

हनुमानगढी मेला में मचा भगदड, रोडेबाजी में थानेदार, दारोगा, पुलिसकर्मी समेत कई जख्मी

नालंदा में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, 3 लोगों की हालत गंभीर

हरनौत-नूरसराय इलाके से स्कॉर्पियो, देसी कट्टा, कारतूस समेत 8 सड़क लुटेरे दबोचे गए

सोहसराय स्वर्ण व्यवसायी लूट-हत्याकांड में ‘अनफ्रेंडली पुलिस’ के हाथ अबतक खाली

बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »