नगरनौसा पुलिस ने हत्यारा पति को फतुहा के कंचनपुर से दबोचा, सरेराह चाकू गोदकर की थी पत्नी की हत्या

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। बीते दिनों मोहिउद्दीनपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी, जिसमें स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें मृतिका के पति गंगाधर मांझी उर्फ तनीकन नामजद आरोपी था। जो पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था। जिसे नगरनौसा पुलिस ने फतुहा के कंचन पुर से धर दबोचा है।

बताया जाता है कि बच्चा न होने से नाराज पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान गांव निवासी गंगाधर मांझी की पत्नी रंजु देवी के रूप में किया गया था।

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी जो मिला था, उसके अनुसार गंगाधर मांझी अपने पत्नी रंजु देवी व तुसी कुमारी के साथ अपने ससुराल दरियापुर से घर मोहिउद्दीनपुर आ रहा था कि जैसे ही गांव के नजदीक रेलवे लाइन के पास पहुंचे कि गंगाधर मांझी अचानक चाकू से अपनी पत्नी रंजु देवी पर वार कर दिया। जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही  मौत हो गयी थी। जबकि बीच बचाव करने के दौरान तुसी कुमारी जख्मी हो गया।

मृतका की भतीजी तुसी कुमारी ने बताया था की मौसी, मौसा और वह एक साथ दरियापुर से मोहिउद्दीनपुर आ रही थी कि गांव के पास रेलवे लाइन के निकट पहुंचते ही मौसा  ने अचानक चाकू से मौसी पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। जिसमें उसने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी उंगली कट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजते हुए तुसी के बयान पर गंगाधर मांझी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उसी आलोक में आज गंगाधर मांझी को नगरनौसा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future