नगरनौसा पुलिस की बड़ी छापामारी: बब्लू मुखिया के घर से डकैती की योजना बनाते हुए 10 बदमाश गिरफ्तार

नगरनौसा (राहुल राज)। नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के ग्राम खपूरा में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डकैती की योजना बनाते हुए कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए।

बीते 1 मार्च  की रात नगरनौसा थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन लूट की घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ग्राम खपूरा में पूर्व मुखिया बब्लू कुमार के घर पर कुछ अपराधकर्मी एकत्रित हो रहे हैं और डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई की।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने बब्लू मुखिया के घर पर छापा मारा। जहां 6 अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 4 नाबालिगों को विधि विरुद्ध कार्य में संलिप्त पाए जाने पर हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 10 मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, और एक शटर काटने वाला कटर बरामद किया गया। पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची बनाकर सभी सामानों को जब्त कर लिया।

अभियुक्तों के नाम और पते: विक्की कुमार उर्फ अवारा गोप, पिता- अखिलेश कुमार, निवासी- भरावपर, थाना नगरनौसा। गौरव कुमार उर्फ धोनी, पिता- बब्लू मुखिया, निवासी- खपूरा, थाना नगरनौसा। रोहित कुमार, पिता- श्रवण पासवान, निवासी- कंगालीविगहा, थाना नगरनौसा। मनीष कुमार, पिता- विनय प्रसाद, निवासी- खपूरा, थाना नगरनौसा। पवन कुमार, पिता- शिवकुमार प्रसाद, निवासी- मोहिउदीनपुर, थाना नगरनौसा। शिवा कुमार, पिता- रमेश कुमार, निवासी- कंगालीविगहा, थाना नगरनौसा।

अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नगरनौसा थाना में कांड संख्या 45/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। जबकि नाबालिगों को विधि विरुद्ध प्रक्रिया के तहत निरूद्ध किया गया है। नगरनौसा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के मंसूबे धरे रह गए और एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टाल दी गई।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker