Friday, January 23, 2026
अन्य

    नगरनौसा थाना क्षेत्र में रामपुर लूट कांड का पर्दाफाश, 3 अपराधी गिरफ्तार

    नगरनौसा (राहूल राज)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास हुई लूट-पाट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूट का सामान और नकदी भी बरामद की गई है।

    25 फरवरी की संध्या लगभग 6:45 बजे इन्द्रजीत कुमार पिता- प्रभुचंद मालाकार अपने साइबर कैफे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने मित्र सुशांत कुमार पिता- गनौरी प्रसाद के साथ घर लौट रहे थे। जब वे रेलवे क्रॉसिंग से पूरब लछुविगहा रास्ते पर पहुंचे तो तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

    फिर अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर दोनों को रामपुर की ओर ले जाकर उनसे 1.35 लाख रुपये नकद लूट लिए। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़ितों के मोबाइल फोन से पेफोन के माध्यम से छह बार में कुल 30.9 हजार रुपये ट्रांसफर भी करवा लिए। इस घटना के बाद नगरनौसा थाना में कांड संख्या-44/25 दिनांक- 25.02.25 के तहत धारा-309 (6) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा-1 के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया और तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पते: अजय कुमार उर्फ बिट्टू (उम्र 28 वर्ष), पिता- उपेंद्र प्रसाद, ग्राम- दादोपुर, थाना- परवलपुर, जिला- नालंदा। संजीव कुमार (उम्र 24 वर्ष), पिता- शशिभूषण, ग्राम- दादोपुर, थाना- परवलपुर, जिला- नालंदा। श्रवण कुमार, पिता- स्व. रघुनंदन प्रसाद, ग्राम- विशुनपुर, थाना- चंडी, जिला- नालंदा।

    गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया कि उन्होंने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस लूटपाट को अंजाम दिया।

    बरामद सामान: लैपटॉप- 2, बाइक– 1, मोबाइल फोन– 2, नकद राशि – 54,900 रुपये।

    पुलिस टीम के सदस्य: पु.नि. सुमन कुमार (थानाध्यक्ष, चंडी थाना)। पु.अ.नि. पंकज कुमार पवन (थानाध्यक्ष, नगरनौसा थाना)। पु.अ.नि. कारू दास (नगरनौसा थाना)। पु.अ.नि. शंभू यादव (नगरनौसा थाना)। परि.पु.अ.नि. ईसमा प्रवीण (नगरनौसा थाना) एवं नगरनौसा थाना के सशस्त्र बल।

    बहरहाल, गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी की जा रही है।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा