खेत में पुआल से ढंका मिला नग्न शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेठियापर गांव में एक युवक का नग्न अवस्था में पुआल से ढका हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय उमा यादव के रूप में हुई है, जो नगरनौसा पेठियापर गांव निवासी राजनंदन प्रसाद का पुत्र था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

खेत में पुआल के नीचे मिला शवः उमा यादव रविवार को खेत में काम करने गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह एक मजदूर धान की फसल का बंडल बनाने के लिए खेत पहुंचा तो उसने पुआल के नीचे उमा का शव देखा।

मृतक के भाई अमरनाथ कुमार ने दावा किया है कि अज्ञात बदमाशों ने उमा की हत्या की है। शव नग्न अवस्था में था। जबकि पास में ही उसकी फटी हुई शर्ट और अंडरवियर पड़े थे।

गला घोंटने और सिर पर चोट के निशानः परिवार का कहना है कि उमा की हत्या उसकी शर्ट से गला घोंटकर की गई है। पुलिस ने भी मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए हैं। परिवार का आरोप है कि हत्या संभवतः आस-पड़ोस के किसी ने की है। जिन्होंने शव को पुआल के नीचे छिपा दिया।

एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की ली जा रही मददः शव मिलने की सूचना मिलते ही नगरनौसा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। पुलिस हर संभव बिंदु पर छानबीन कर रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में शोक की लहरः उमा यादव की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों के चीत्कार और ग्रामीणों की चिंता के बीच यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker