अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बक्सर साइबर पुलिस ने 44 लाख की ठगी के आरोपी को नालंदा से दबोचा

नालंदा दर्पण डेस्क। बक्सर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 44 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपी नालंदा जिले के माहुरी गांव निवासी मुकेश कुमार का पुत्र सुदामा कुमार बताया जाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ठगी के इस जाल को उजागर किया है। इस गोरखधंधे में कई और लोग शामिल हो सकते हैं।

मामला तब सामने आया, जब बक्सर के रोशन श्रीवास्तव ने 18 जुलाई 2024 को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 43.95 लाख रुपये की ठगी की गई है। उनकी शिकायत के अनुसार उनके खाते से एक बड़ी राशि अलग-अलग 11 बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। उनमें से ज्यादातर खाताधारक बिहार से बाहर के रहने वाले हैं।

जांच में पता चला कि आरोपी सुदामा कुमार के बैंक खाते से 14 मई से 22 मई 2024 के बीच करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। पूछताछ के दौरान सुदामा ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और पुलिस को इस मामले में कुछ और संदिग्धों के नाम भी मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्तान के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक रामरतन पंडित, पुनि सौरभ कुमार, अपुनि श्रीकांत और विकास लायक समेत सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साइबर पुलिस के अनुसार ठगी के इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इस घटना ने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को उजागर किया है और बक्सर पुलिस की तत्परता ने जिसे सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future