नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नालंदा डीएम ने हिलसा में नल जल, पटवन, बिजली को लेकर की समीक्षा बैठक

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज अनुमंडल सभागार हिलसा में नल जल योजना एवं कृषि पटवन से संबंधित पीएचईडी एवं बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस समीक्षा के क्रम में पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों  को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नल जल योजना किसी भी हालत में प्रभावित न होने दें, तीन दिनों से अधिक  नल जल योजना प्रभावित रहने पर संबंधित कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नल जल के सभी योजनाओं के वाटर सोर्स का अभियान चलाकर जांच सुनिश्चित करें।

कार्यपालक अभियंता बिजली को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बिजली के कारण नल जल योजना किसी भी हालत में प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कृषि पटवन हेतु बिजली निर्वाध रूप से संचालित रखें। ट्रांसफार्मर बदलने, लो वोल्टेज के शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण कृषि फीडर अंतर्गत बांस हटाकर पोल बदलने, ट्रांसफार्मर, बिजली कनेक्शन से पूरा एरिया अच्छादित करना सुनिश्चित करें, ताकि कृषि कार्य सुचारू रूप से हो सके।

उन्होंने कहा संबंधित एमओआइसी को निर्देश देते हुए कि आशा अपने क्षेत्र में भ्रमशील रहकर डायरिया जैसे खतरनाक बीमारी की खबर की सूचना स्वास्थ्य विभाग को तुरंत उपलब्ध कराएंगी, ताकि समय रहते प्रभावितों का इलाज सुनिश्चित किया जा सके। वहीं कैंप लगाकर घर-घर सर्वे कर प्रभावितों का इलाज सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, सहायक समाहर्ता, बिजली एवं पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता , एमओआईसी आदि उपस्थित थे।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा