Wednesday, April 16, 2025
अन्य

नालंदा DM ने CM नीतीश कुमार के गांव के स्कूल का किया निरीक्षण

हरनौत (नालंदा दर्पण)। आज 27 जून 2024 को नालंदा जिलाधिकारी (DM) शशांक शुभंकर ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा अवस्थित राजकीय उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय हरनौत का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बाउंड्री वॉल का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। स्कूल बाउंड्री के पास ही खेल भवन निर्माण हेतु उन्होंने स्थल का भी निरीक्षण किया।

वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याण बिगहा, हरनौत का निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते उन्होंने कहा कि लाइट, फर्स की मरम्मती, शौचालय, ग्राउंड का पीएससी शीघ्रता शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, डीपीओ समग्र शिक्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबर

error: Content is protected !!
ये हैं भारत के 15 विश्व प्रसिद्ध प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय: प्राचीन इतिहास की नई शुरुआत 10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां जानें प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े अनसुलझे रहस्य