Nalanda Republic Day: इन 17 अफसर-कर्मी को मिला उत्कृष्ट सम्मान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। गणतंत्र दिवस 2025 (Nalanda Republic Day) के अवसर पर जिला प्रशासन, नालंदा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। समाहरणालय के प्रांगण में आयोजित इस भव्य समारोह में जिला प्रशासन ने उन अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए क्षेत्र में पारदर्शिता, सुशासन और नागरिक कल्याण सुनिश्चित किया है।

शासन में पारदर्शिता और क्षेत्र निरीक्षण में योगदान

  • श्री मजीत कुमार (अपर समाहर्ता): 64 निरीक्षण कर योजनाओं में पारदर्शिता और नागरिक संपर्क मजबूत किया।
  • श्री वैभव नितिन काजले (अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ): 55 निरीक्षण के माध्यम से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाई।
  • डॉ. रमेश कुमार (जिला पशुपालन पदाधिकारी): 72 निरीक्षणों के जरिए नागरिक सेवा में सुधार।
  • श्री रामलेदव कुमार (कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, हिलसा): 107 निरीक्षणों के साथ योजनाओं की निगरानी।

तकनीकी और प्रबंधन में उत्कृष्टता

  • श्री तारकेश्वर प्रसाद सिंह (पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय): ई-कंप्लायंस डैशबोर्ड और जनता दरबार मामलों का त्वरित निष्पादन।
  • श्री जिशान शौएब (कंप्यूटर ऑपरेटर): नगर निगम क्षेत्र में IoT से संबंधित तकनीकी कार्य।

नगर निगम और राजस्व क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा

  • श्री शम्स रजा (उप नगर आयुक्त): नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बेजोड़ देखरेख।
  • श्री अनुज कुमार (अंचलाधिकारी, राजगीर): राजस्व कार्यों में अनुकरणीय प्रदर्शन।
  • श्री राजन कुमार (कर संग्रहक): नगर निगम क्षेत्र से राजस्व वसूली में उल्लेखनीय योगदान।

सफाई और पर्यवेक्षण कार्यों में योगदान

  • श्री श्याम कुमार (वार्ड जमादार): वार्ड नंबर 19 में साफ-सफाई के पर्यवेक्षण में उत्कृष्ट योगदान।
  • श्री कुलेशर दास, श्री उत्तम राम, और श्रीमती नीलम (सफाई कर्मी): नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संचालित किया।

विशेष योगदान

  • श्री प्रकाश कुमार (सिपाही/चालक): गृह रक्षकों को प्रशिक्षण और गार्ड निरीक्षण कार्य में उत्कृष्टता।
  • मो. रहमत आलम (चालक 506): आमजन के बीच मॉकड्रिल कराने में विशेष योगदान।

जिला प्रशासन ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ये सभी अधिकारी और कर्मचारी हमारे जिले की रीढ़ हैं। इनके निष्ठा और कड़ी मेहनत से नालंदा जिले में सुशासन और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज