सड़क हादसा में वार्ड सदस्य समेत 2 की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय में एक वार्ड सदस्य की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उधर परिजनों ने इसे चुनावी रंजिश में हत्या बताया है।

खबरों के मुताबिक नूरसराय थाना इलाके के बिहारी मकनपुर छिलका के समीप बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में जख्मी वार्ड सदस्य की मौत इलाज के दौरान हो गई।

मृतक जगदीशपुर तियारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का 48 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार हैं। वार्ड सदस्य की मौत के बाद परिजन इसे चुनावी रंजिश में हत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मृतक के भाई का कहना है कि उनके भाई को जानबूझकर ट्रक से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। दुर्घटना बुधवार को हुआ था। जब वार्ड सदस्य रंजीत कुमार उदय कुमार के साथ कहीं से आ रहे थे।

उसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उदय कुमार की मौत हो गई थी। वहीं रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। जहां गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई।

मृतक के भाई का आगे कहना है कि पंचायत चुनाव में उसका भाई रंजीत वार्ड सदस्य चुना गया। इस चुनाव में घर के दूसरे सदस्य भी चुनाव लड़ रहे थे।

इधर पूर्व मुखिया चुनाव में अपने हार का कारण रंजीत और परिवार के सदस्य को बता रहा था। इसी चुनावी रंजिश में जानबूझकर सड़क हादसा का रूप देकर उनके भाई की हत्या करवा दी गई।

मृतक के भाई का आरोप है कि जब रंजीत अपने एक और साथी के साथ बाइक से लौट रहा था तो उस वक्त ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। जैसे ही वह आगे बढ़ा कि पीछे से आकर ट्रक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर हत्या के लग रहे आरोपों पर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह सड़क हादसा है या साजिश के तहत हत्या कराई गई है।

पावापुरी थाना प्रभारी के वेतन से 10 हजार रुपए काटकर किशोर न्याय निधि में जमा करने का आदेश

खुले में शौच को निकली बुजुर्ग महिला की पाइन में डूबने से हुई मौत

रामघाट-भोभी पथ किनारे बंद मकान से चोरों ने उड़ाई लाखों की सामग्री

पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच इसलामपुर से अपहृत बालक 4 दिन बाद बेन थाना गेट से वरामद

नाबालिग संग छेड़खानी के दोषी को 3 वर्ष कारावास एवं 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!