Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    नोनाई नदी में तैरता मिला बालक का शव, डूबने से मौत की आशंका

    गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे घर से खेलने निकला था देर शाम नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफ़ी खोजबीन भी किया गया, लेकिन बालक नहीं मिल सका...

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)।  नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरु डीह गांव निवासी उमेश साव का 6 वर्षीय नाती धर्मेंद्र कुमार, जो गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव आज शुक्रवार की सुबह गांव के छठ घाट के निकट नोनाई नदी में तैरता अवस्था में मिला।

    नदी में शव होने की जानकारी पर ग्रामीणों ने बालक के शव को पानी से बाहर निकाला।

    Childs body found floating in Nonai river fear of death due to drowningसूचना मिलने पर नगरनौसा  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

    मृत बालक धर्मेंद्र कुमार नूरसराय थाना क्षेत्र के नूरसराय बाजार निवासी कुणाल साव का पुत्र था।वह अपने माँ के साथ छठ पूजा को लेकर नानी घर भदरु डीह गांव आया था।

    गुरुवार के दोपहर करीब 3 बजे घर से खेलने निकला था देर शाम नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा काफ़ी खोजबीन भी किया गया, लेकिन बालक नहीं मिल सका। शुक्रवार के सुबह गांव के छठ घाट के निकट बालक का शव नोनाई नदी में तैरता अवस्था में मिला।

    इधर घटना की जनकारी मिलते ही नगरनौसा सीओ अरुण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीरजा कुमारी के प्रतिनिधि धीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच  अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पंद्रह सौ रुपये नगद उपलब्ध कराए।

    थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

     

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें