जिप प्रत्याशी पिंकी का चुनाव प्रचार चरम पर, मतदाताओं के समर्थन का दावा

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड के पश्चिमी सीट पर नवोदित प्रत्याशी पिंकी कुमारी जनसंपर्क अभियान में ज़ोर शोर से लगीं हुई है। दीपावली पर्व के मौके पर वह गांव गांव का दौरा कर रही है।

उनके जनसंपर्क में महिलाओं का एक जत्था भी है जो अपने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जाकर उनका सारा प्रचार कर रहीं हैं। पिंकी कुमारी मतदाताओं के बीच जाकर अपने चुनाव चिन्ह भी मतदाताओं को बता रही है।
जनसंपर्क अभियान के बाद पिंकी कुमारी ने दावा किया कि मतदाताओं का जनसमर्थन उन्हें मिल रहा है।उनके जनसंपर्क अभियान में उनके पति प्रेम कुमार भी अपने लाव-लश्कर के साथ पत्नी के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं।

 

प्रमुख समाचार

सर्वप्रिय समाचार