अपहरण नहीं, बल्कि टीवी सीरियल की हीरोइन बनने मुंबई भाग रही थी ये तीन नाबालिग सगी बहनें, लेकिन… 

नालंदा दर्पण (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार के नालंदा जिला पुलिस ने भागन बिगहा ओपी अन्तर्गत अवस्थित एक गांव से तीन सगी बहनों के लापता होने की गुत्थी सुलझा ली है।  

खबरों के मुताबिक एक ही परिवार की तीनों युवती को पुलिस ने पटना से बरामद किया है। पुलिस पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि तीनों सगी बहनें टीवी सीरियल की हिरोइन बनने मुम्बई जा रही थी। लेकिन जबलपुर में एक बहन की तबियत बिगड़ने पर वह पटना वापस लौट आई। जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद किया।

तोनों नाबालिग सगी बहनें बीते सोमवार को जन्माष्टमी पूजा के लिए खरीदारी करने की बात कह घर से सोहसराय बाजार के लिए निकली थी। जिसके बाद लापता हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने अगले दिन स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया।

इसके बाद नालंदा एसपी हरिमोहन प्रसाथ एस. ने विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में एक त्वरित कार्रवाई टीम का गठन किया। उस टीम ने जांचोपरांत अपहरण का आरोप गलत पाय और तीनों को सकुशल पटना से बरामद कर लिया।

ओपी प्रभारी अमरेश सिंह के अनुसार तीनों सीरियल की हिराइन बनने मुम्बई जा रही थीं। जबलपुर में एक किशोरी की तबियत बिगड़ गई। जहां से तीनों पटना लौट आईं। नाबालिगों का मेडिकल जांच कराकर पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

 

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker