नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बेऊर जेल से बाहर निकलते ही हिलसा का कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, नालंदा के दर्जन भर थाना में दर्ज हैं मामलें

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज पुलिस ने दर्जन भर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के आरोपी को बेऊर जेल के पास से गिरफ्तार किया है।

खुदागंज थानाधयक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि पटना बेऊर जेल के पास से सडक लुट कांड के कुख्यात आरोपी संजय ठठेरा को गिरप्तार किया गया है, जो हिलसा बिहारी रोड शिवनगर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि संजय ठठेरा पर हिलसा थाना, दनियावॉ थाना, खुसरुपुर थाना, रहुई थाना, चंडी थाना, खुदागंज थाना के अलावे अन्य थानों में सडक लूट के अलावे अपराधिक मामला का कांड अंकित है।

उन्होंने कहा कि संजय ठठेरा जैसे ही बेऊर जेल से बाहर निकला, वैसे ही उसे गिरप्तार कर पुनः जेल भेज दिया गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।