नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

अब बिहारशरीफ बाबा मनीराम अखाड़ा तालाब बनेगा स्मार्ट

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बाबा मनीराम अखाड़ा तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

इससे संबंधित कार्ययोजना को लेकर आज जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्ययोजना के प्रारूप को लेकर एक एक बिंदु पर चर्चा किया।

कार्ययोजना के अनुरूप तालाब की उड़ाही की जायेगी। सभी सीढ़ियों की मरम्मती की जायेगी तथा सैंडस्टोन लगाया जायेगा। किनारे पर नये ढंग से पाथवे बनाया जायेगा। सभी दिशाओं में प्रवेश एवं निकास द्वार बनाया जायेगा।

चहारदीवारी की भी मरम्मती कराई जायेगी तथा इसकी सुंदर ढंग से पेंटिंग कराई जायेगी। एक किनारे पर ओपेन जिम भी बनाया जायेगा। हाई मास्ट लाइट के साथ साथ चारों तरफ सुसज्जित लैंप पोस्ट लगाया जायेगा।

घाट के चारों तरफ पानी के अंदर कुछ दूरी पर जालीदार रेलिंग लगाया जायेगा। तालाब के बीच में फाउंटेन भी लगाया जायेगा। तालाब के एक छोर पर उपयुक्त स्थल पर भगवान भास्कर या बाबा मनीराम की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। आरती के लिये भी मार्बल का प्लेटफॉर्म बनाया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कार्ययोजना के अनुरूप प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश स्मार्ट सिटी परियोजना के अभियंता को दिया।

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त तरणजोत सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया, बाबा मनीराम अखाड़ा प्रबंधन समिति के अमरकांत भारती एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fLi0RrrN6cc[/embedyt]

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future