अब नालंदा मोड़ पर मॉडर्न फिश मॉल खोलने की कवायद !

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी नालंदा में विकास का एक और नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नालंदा मोड़ पर मॉडर्न फिश मॉल खोलने की कवायद तेज हो चुकी है। इस मॉल का निर्माण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत किया जाएगा।

दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए चार एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है और जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इस मॉडर्न फिश मॉल का निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

इस मॉल में आने वाले लोग बायोफ्लोक तकनीक से मछली पालन की आधुनिक विधियों से परिचित हो सकेंगे। यह तकनीक कम जगह, कम समय और कम पूंजी में मछली पालन की कला सिखाएगी।

यहां मछली उत्पादन से संबंधित उपकरण जैसे हुक, जाल  और अन्य सामग्री भी मिलेगी। यहां रंग-बिरंगी मछलियां और उनके लिए मॉडर्न एक्वेरियम भी होगा। मछली के घर, मेटल और प्लास्टिक के टब जैसी चीजें के साथ कच्ची और पकी मछलियों का बाजार भी खोलने की योजना है।

यह मॉल न केवल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर लाएगा, बल्कि यह नालंदा में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। पर्यटक न केवल मछली पालन की उन्नत तकनीकों को देख पाएंगे, बल्कि उन्हें खरीदारी और स्वाद का भी अनोखा अनुभव मिलेगा।

नालंदा जिला मत्स्य विभाग के अनुसार मॉल के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। चार एकड़ जमीन चिन्हित हो जाने के बाद मॉल निर्माण में अब कोई अड़चन नहीं है। मॉल का डिजाइन भव्य और मॉडर्न होगा, जो नालंदा की पहचान को और मजबूत करेगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker