नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

अब सभी स्कूलों में बच्चों का आधार कार्ड बनाना अनिवार्य

हिलसा (नालंदा दर्पण)। अब सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने नवंबर-दिसंबर तक सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है, जिनका अभी तक यह दस्तावेज नहीं बना है।

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने ‘शिक्षा की बात हर शनिवार’ कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों का आधार कार्ड होना आवश्यक है।

विभाग ने निर्देश दिया है कि इस साल के अंत तक सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में तेजी लाएं जिनके पास अभी तक यह दस्तावेज नहीं है।

यह कदम सरकार की ओर से बच्चों के शिक्षा संबंधी और पहचान संबंधी दस्तावेजों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में उन्हें कोई कठिनाई न हो।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार