नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

अब सरकारी स्कूलों में वेस्ड लर्निंग प्रोजेक्ट चलाने की तैयारी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के द्वारा प्रोजेक्ट वेस्ड लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में तकनीकी रूप से जानकार चार-चार शिक्षकों को चयनित किया जाएगा।

प्रखंड स्तरीय तकनीकी समूह का गठन कर मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा विज्ञान शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा विज्ञान शिक्षक बच्चों को प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान की शिक्षा देंगे।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के द्वारा विगत 24 अगस्त 2023 को कक्षा 6 से 8 की पाठ्य पुस्तक के पाठ पर आधारित प्रोजेक्ट वेस्ड लर्निंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत बच्चों के विज्ञान पुस्तकों में समाहित शीर्षकों के अनुरूप पाठ से जुड़े कुल 24 प्रोजेक्ट आधारित पाठ योजना की एक शिक्षक संदर्शिका (हैंडबुक) तैयार किया गया है। जिसे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी छात्र-छात्राओं के बीच वर्ग में संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जिला एवं प्रखंड तकनीकी समूह के सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कक्षा 6 से 8 के पाठ्य पुस्तक के पाठ की अवधारणाओं के अनुरूप शीर्षक के प्रतिफल पर आधारित यह प्रोजेक्ट बच्चों को विज्ञान सीखने में काफी उपयोगी है। इसे दीक्षा एप पर उपलब्ध प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कोर्स करने के बाद मध्य विद्यालय में प्रधान शिक्षक एवं विज्ञान शिक्षकों द्वारा प्रोजेक्ट किया जाएगा।

प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन का तकनीकी अनुसमर्थन सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी समूह के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। जिले में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

1.65 करोड़ खर्च से बजबजाती नाली बना राजगीर सरस्वती नदी कुंड

ग्रीष्मावकाश में आवासीय प्रशिक्षण पर भेजे गए 600 शिक्षक 

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.