आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरसमस्या

अब 6 माह में चालू होगा राजगीर रेलवे ओवरब्रिज, मिलेगी जाम से मुक्ति

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर में रेलवे गुमटी पर लगने वाले रोज-रोज के जाम से मुक्ति पाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 2016 में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन निर्माण एजेंसी की लचर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह महत्वपूर्ण परियोजना 2025 तक भी अधूरी पड़ी हुई है।

फिलहाल, निर्माण कार्य में रेलवे लाइन के ऊपर लोहे और सीमेंट के गटर चढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया है। हालांकि इस ओवरब्रिज पर यातायात शुरू होने में अभी और समय लगेगा। निर्माण कार्य में लगी गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि जून-जुलाई तक इस ओवरब्रिज को चालू कर दिया जाएगा।

गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी के के अनुसार गटर चढ़ाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन अभी सड़क निर्माण, दोनों तरफ साइडर और बीच में डिवाइडर, क्रॉस वारियर आदि का निर्माण शेष है। उनका कहना है कि जून-जुलाई में वर्षा ऋतु से पहले ओवरब्रिज चालू करने की योजना है।

बता दें कि राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य पथ फोरलेन पर रेलवे गुमटी के पास यातायात को सुगम बनाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जब इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। तब स्थानीय लोगों और पर्यटकों में काफी उत्साह था। उन्हें विश्वास था कि रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा। लेकिन समय पर निर्माण पूरा न होने के कारण अब लोग निराश होने लगे हैं।

यहां जाम की समस्या के कारण तीर्थयात्रियों, देशी-विदेशी पर्यटकों, स्थानीय लोगों, स्कूल बसों और एम्बुलेंस को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी समस्या को हल करने के लिए इस ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन नौ साल बाद भी यह अधूरा पड़ा हुआ है।

इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ था और इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी की सुस्ती और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अब तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य में देरी के कारण लागत भी साल दर साल बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने निर्माण कंपनी पर सख्ती से कार्रवाई की होती तो यह ओवरब्रिज कब का बनकर तैयार हो चुका होता। अब देखना यह होगा कि क्या वाकई जून-जुलाई तक यह ओवरब्रिज जनता के लिए खोल दिया जाएगा या फिर इसे पूरा होने में और भी अधिक समय लगेगा।

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन को इस परियोजना की निगरानी कड़ाई से करनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द ओवरब्रिज का कार्य पूरा हो सके। वहीं यात्रियों और पर्यटकों को भी उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द ही पूर्ण होगी और उन्हें जाम से राहत मिलेगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future