चंडीअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी में डायल-112वाहन देखते ही युवती का शव झाड़ी फेंककर भागे परिजन

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिवानापर खंधा के पास 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ। मृतका की पहचान गांव के ही सुरेश पासवान की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गई हैं।

गले पर निशान मिलने के बाद घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ उमड़ पड़ी।

मृतका के पिता सुरेश पासवान ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। घर लौटने पर उन्हें सूचना मिली कि सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घबराहट में परिजन शव को गांव के पास स्थित ग्यासपुर ले जाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन रास्ते में डायल-112 की गाड़ी आते देख डर के कारण वे शव को नजदीकी झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

परिजनों ने बताया कि सोनी लगातार तीन बार मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो चुकी थी, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहती थी। वह अक्सर कहती थी कि अब और नहीं जी पाएगी। परिजनों का दावा हैं कि इसी तनाव में उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

हालांकि घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे हैं। गले पर मिले निशान को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया हैं।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला फांसी का प्रतीत हो रहा हैं। परिवार शव को जलाने के लिए ले जा रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर उसे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया ।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.