Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक पर कार्रवाई का आदेश

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार चौधरी को पैक्स निर्वाचन के उम्मीदवारों से नो ड्यूज प्रमाण पत्र लेने का निर्देश देना महंगा पड़ गया है। निर्वाचन प्राधिकार ने इस आदेश को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना है और इसके तहत सहकारिता विभाग के सचिव को श्री चौधरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।

    बता दें कि इस प्रकरण की शुरुआत तब हुई, जब श्री चौधरी ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को एक पत्र जारी कर यह निर्देश दिया कि उम्मीदवारों का नामांकन स्वीकृत करते समय नो ड्यूज प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परंतु यह आदेश सहकारिता विभाग के नियमों के विपरीत था।

    निर्वाचन प्राधिकार के सचिव ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसे चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। सचिव के अनुसार कोई भी अधिकारी या संस्था निर्वाचन पदाधिकारियों को सीधे निर्देश नहीं दे सकती। निर्वाचन प्राधिकार के प्रतिनिधि स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया संचालित करते हैं, और इस तरह के आदेश उन्हें प्रभावित कर सकते हैं।

    इसके अलावा चुनावी नियमावली के अनुसार सहकारिता ऋण के डिफॉल्टर होने के आधार पर किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं किया जा सकता है। जब तक कि इस संबंध में सक्षम प्राधिकार द्वारा पारित कोई ठोस आदेश प्रस्तुत न हो। नामांकन पत्र के साथ नो ड्यूज प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य नहीं है और यह श्री चौधरी द्वारा जारी निर्देश का विरोधाभास दर्शाता है।

    फिलहाल निर्वाचन प्राधिकार ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है और अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार