Home करायपरशुराय पटना निगरानी विभाग की टीम ने हल्का कर्मचारी को घूस लेते रंगे...

पटना निगरानी विभाग की टीम ने हल्का कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Patna Vigilance Department team caught a local employee red-handed while taking bribe.

हिलसा (नालंदा दर्पण)। पटना निगरानी विभाग की टीम ने करायपरसुराय अंचल क्षेत्र में हलका कर्मचारी को 4500 सौ रूपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मामला करायपशुराय के अंचल के सांध पंचायत से जुड़ा है।

बताया जाता है कि करायपरसुराय प्रखंड के सलेमपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र रमेश कुमार ने ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया था। इस कार्य के लिए सांध पंचायत के हलका कर्मचारी संजय कुमार ने रमेश कुमार से पांच हजार रुपए की मांग की थी। इसकी शिकायत रमेश कुमार के दवारा निगरानी विभाग से की गयी थी।

उसके बाद निगरानी विभाग की टीम के दवारा मामले की जांच के बाद सत्य पाया गया था इसके बाद टीम का गठन कर निगरानी विभाग के अधिकारियों ने यह कार्यवाई की। हलका कर्मचारी संजय कुमार को निगरानी टीम ने 4500 रुपये लेते रंगे हाथो दबोच लिया।

रमेश कुमार ने विगत 25 नवंबर को हलका कर्मचारी संजय कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पत्र में कहा गया था कि हलका कर्मचारी संजय कुमार उनके जमीन के दाखिल खारिज केस नंबर 663/2005 के निपटारे के लिए पांच हजार रूपया रिश्वत की मांग रहा है।

शिकायत के बाद विभाग ने मामले की गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। और डियावां गांव के पुल पर रिश्वत के लेनदेन की पूरी प्रकिया की निगरानी की गयी। मौके पर ही हलका कर्मचारी को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पटना के लिए रवाना हो गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version