गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

कब्रिस्तान की चहारदीवारी तोड़े जाने को लेकर भड़के लोग, 6 गिरफ्तार, फोर्स तैनात

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव में कब्रिस्तान की नवनिर्मित चहारदीवारी तोड़े जाने को लेकर प्रभावित समुदाय के लोगों में रोष पनपने पर राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडलाधिकारी से शिकायत कर कारवाई करने की मांग की गयी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छः लोगों को अपने हिरासत में ले लिया है।

बताया जाता है कि इस मामले की सूचना मिलते ही राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अनुमंडलाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभावित समुदाय के लोगों द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है कि इस गांव में हिन्दू और मुस्लिम की एकता कायम है। जिसे बिगाड़ने के उद्देश्य से होलिका दहन की रात कब्रिस्तान की चहारदीवारी को तोड़ दिया है।

मालूम हो कि घेराबंदी व चहारदीवारी का निर्माण कार्य ग्रामीण योजना विकास विभाग की ओर से करीब 37 लाख रूपए की राशि से निर्माण कराया गया है। प्रभावित समुदाय ने कब्रिस्तान के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की भी मांग की है।

लोगों ने बताया कि असामाजिक व शरारती तत्व के लोगों द्वारा धरहरा गांव स्थित कब्रिस्तान के घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है और चहारदीवारी बनाया गया है, जिसे असामाजिक व शरारती तत्वों ने चहारदीवारी को तोड़कर ध्वस्त कर दिया है। उससे प्रभावित लोगों द्वारा चहारदीवारी तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विकेश कुमार ने बताया कि चहारदीवारी तोड़ने की शिकायत पर छः लोगों को नामजद एवं 20 से अधिक अज्ञात लोग शामिल हैं। वहां पर फोर्स की तैनाती की गई है। ताकि कोई माहौल न बिगाड़ सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »