Home नालंदा पुलिस पर हमला, कई चोटिल, वारंटियों को छुड़ाया, CRPF का भगोड़ा गिरफ्तार

पुलिस पर हमला, कई चोटिल, वारंटियों को छुड़ाया, CRPF का भगोड़ा गिरफ्तार

Police attacked, many injured, warrants freed, main accused turned out to be a CRPF fugitive
Police attacked, many injured, warrants freed, CRPF fugitive arrested

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना पुलिस पर पावापट्टी गांव में बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कर गिरफ्तार दो वारंटी गौतम और संतोष को को छुड़ा लिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस बल की कमी के कारण टीम को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद जब पुलिस कार्रवाई के लिए दुबारा पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर पुलिस को फिर से खदेड़ दिया।

पुलिस को मजबूरन भारी सुरक्षा बल बुलाना पड़ा। हमले के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। जिनमें 23 नामजद और 80 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। अब तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बिहारशरीफ कागजी मोहल्ला मोड़ स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से एक आरोपी चंद्रसेन पासवान को गिरफ्तार किया। चंद्रसेन बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत था और सीआरपीएफ का भगोड़ा जवान बताया जा रहा है। उसके पास से एक राइफल और 8 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इसी हथियार का उपयोग बदमाशों ने फायरिंग में किया था।

चंद्रसेन खुद को गांव का टाइगर कहता था और पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। वहीं पुलिस ने गोलू कुमार नामक दूसरे आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया। वह भी इस घटना में सक्रिय रूप से शामिल था।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version