अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल, किसान के घर 8 लाख की भीषण डकैती

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाश लगातार लूट, हत्या  जैसी जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन घटनाओं को रोकने में कहीं न कहीं असफल दिखाई दे रही है।

WhatsApp Image 2022 01 24 at 10.42.55 AMताजा मामला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है, जहां चार बदमाश किसान के घर में घुस गये और उनके परिजनों को कमरा में बंद कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना गांव के ही राजकुमार प्रसाद के घर रविवार की रात्रि घटी।

घटना  के सम्बंध में प्राप्त जनकारी के अनुसार राजकुमार यादव के परिजन रात्रि में सभी अपने-अपने कमरे में आराम कर रहे थे कि रात्रि करीब 1 बजे  घर मे लोगों के होने का आभास हुआ तो देखा कि कमरा बाहर से बंद हैं।

हल्ला होने बाद घर मे अन्य सदस्य जगे तो देखा कि सभी का कमरा बाहर से बंद है।हो हल्ला करने पर पड़ोसी को फोन कर घटना की जनकारी दिया। घटना के जनकारी मिलते ही पड़ोसी अपने घर से बाहर आये तो देखा कि घर के छत से कूद बदमाश भाग रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों ने एक बदमाश को पहचान गया।

पड़ोसी किसी प्रकार घर जाकर कमरा में बंद लोगों को दरवाजा खोला कमरा से बाहर निकाला तो देखा कि जिस कमरा में बक्सा व अन्य सामान रखा था। उस कमरा के ताला तोड़कर बक्सा तोड़ बक्सा में रखा नगद जेवरात व अन्य सामग्री लेकर भाग गया है।

गांव में डकैती होने के सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण खोजबीन करना शुरू किए तो देखा कि बदमाशों ने गांव के रमनकरहा खंधा में डकैती में ले गए सामान को सरसों के खेत मे बिखेर नगद, जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर शेष सामान छोड़ दिया।

घटना के सम्बंध में राजकुमार प्रसाद के पुत्री सोना कुमारी ने बताया बदमाशों ने एक लाख दस हजार नगद समेत चार जोड़ा कनबाली, दो मंगलसूत्र ,छह जोड़ा पायल, दो दुर्गा जी का लॉकेट, एक बजरंगबली का लॉकेट, तीन सोना का चैन समेत अन्य जेवरात व अन्य कीमती सामान्य लेकर चले गए, जिससे लगभग आठ लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।

पान समाज की ओर से चंडी प्रखंड प्रमुख का किया गया अभिनंदन

अनुमंडलीय आंचलिक पत्रकार संघ के पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर समाचार संकलन किया

सोहसराय जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी सुनीता मैडम पुत्र समेत गिरफ्तार

पत्रकार पर हमले की निंदा, गोली मारने वाले बदमाशों की जल्द हो गिरफ्तारी

52 साल पहले पटना जिला में हुआ मुकदमा, अब नालंदा जिला में जज मानवेन्द्र मिश्र ने किया निष्पादन

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »