नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

पुलिसकर्मी प्रसूता की मौत पर कोहराम, सदर अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना में 23 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी टुल्ली कुमारी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। हालांकि उनकी नवजात बेटी पूरी तरह स्वस्थ है। टुल्ली कुमारी शिवहर जिले में अग्निशमन विभाग में कार्यरत थीं। उनकी मृत्यु के बाद उनके परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल पर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवाचक गांव की निवासी टुल्ली कुमारी को बुधवार को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार रात में उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर और नर्सें बिना किसी ठोस इलाज के स्थिति संभालने की कोशिश कर रही थीं।

डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है और ऑक्सीजन की आवश्यकता है। परिजनों का दावा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही टुल्ली की मौत हो गई।

परिवार ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने समय पर खून नहीं चढ़ाया। जबकि दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था पहले ही कर दी गई थी। इसके अलावा सदर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों ने इलाज में देरी की। जिससे टुल्ली कुमारी की हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने यह भी कहा कि अस्पताल ने लापरवाही छिपाने के लिए मरीज का मेडिकल पर्चा फाड़ दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया था और मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future