अन्य
    Wednesday, February 12, 2025
    अन्य

      राजगीर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का कोडरमा तक परिचालन शुरु, जानें समय सारणी

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार और झारखंड के बीच यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से 13 जनवरी से राजगीर से कोडरमा तक सीधा रेल संपर्क आरंभ हो गया है। दानापुर से राजगीर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अब झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित कर दिया गया है।

      यह रेलगाड़ी 31 मार्च तक 03322/03321 के रूप में परिचालित की जाएगी और इस दौरान कुल 78 ट्रिप पूरे किए जाएंगे। इस विस्तार के साथ राजगीर अब सीधे झारखंड के कोडरमा से जुड़ गया है। इससे पहले राजगीर से झारखंड के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी।

      राजगीर से यह ट्रेन नियमित रूप से सुबह 10:55 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कोडरमा से शाम 3:00 बजे रवाना होगी और शाम 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसके बाद यह दानापुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर शाम 5:50 बजे प्रस्थान करेगी और राजगीर से आगे नटेसर, तिलैया, पहाड़पुर, गुरुपा, गुझंडी होते हुए सीधे कोडरमा जक्शंन तक जाएगी।

      वहीं वापसी में भी यह ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी और कोडरमा से राजगीर पहुंचने के बाद यह दानापुर के लिए नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ, वेना, हरनौत, बख्तियारपुर जंक्शन, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, गुलजारबाग, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन होते हुए दानापुर पहुंचेगी।

      इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 19 डिब्बे हैं। जिनमें एसी 3 टियर: 1 डिब्बा, एसी चेयर कार: 1 डिब्बा और सामान्य श्रेणी: 17 डिब्बे शामिल हैं।

      इस रेल सेवा के शुरू होने से राजगीर और कोडरमा के बीच यात्री आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। राजगीर अब झारखंड के कोडरमा से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा। लोग अब झारखंड और बिहार के बीच आसानी से यात्रा कर सकेंगे। इससे न केवल व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि पर्यटन को भी नई ऊंचाई मिलेगी।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      Wildlife and nature zoo safari park in Rajgir, Nalanda, Bihar, India Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda बिहारशरीफ नगर का रमणीक स्थान हिरण्य पर्वत जानें राजगीर ब्रह्म कुंड का अद्भुत रहस्य