Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    चार युवक की मौत के विरोध में राजगीर बंद, बिहारशरीफ-गया मार्ग पर आगजनी

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर के जरा मंदिर के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत के बाद राजगीर में शोक की लहर दौड़ी हुई है।

    Rajgir closed in protest against the death of four youths arson on Biharsharif Gaya road 1 1युवकों की मौत से आहत लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर राजगीर के कलाली चौक पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस कारण से गया-बिहारशरीफ मार्ग पर आवागमन बिल्कुल ठप्प हो गया है। लोग काफी गुस्से में दिख रहे हैं।

    इससे पहले शुक्रवार को युवकों की मौत से आहत राजगीर के सभी फुटपाथी दुकानदारों से लेकर सभी प्रतिष्ठान स्वत:बंद कर दिये गये। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

    Rajgir closed in protest against the death of four youths arson on Biharsharif Gaya road 3राजगीर मुख्य मार्ग से लेकर, धुर्वा मोड़, सब्जी मंडी किला मैदान, राजगीर कुंडपर,कलाली चौक तथा बस स्टैंड में बिल्कुल सन्नाटा दिख रहा है। आवागमन सड़क पर बंद है।

    उधर कलाली चौक पर लोगों का हंगामा जारी है। यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

    आगजनी की सूचना पाकर पुलिस सदल बल पहुंचीं हुई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहीं थी। लेकिन लोग प्रशासन की बातों को अनदेखा कर विरोध कर रहे थे।

    लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने कलाली चौक के पास जाम हटा लिया गया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।