Home नालंदा चार युवक की मौत के विरोध में राजगीर बंद, बिहारशरीफ-गया मार्ग पर...

चार युवक की मौत के विरोध में राजगीर बंद, बिहारशरीफ-गया मार्ग पर आगजनी

0

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर के जरा मंदिर के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत के बाद राजगीर में शोक की लहर दौड़ी हुई है।

Rajgir closed in protest against the death of four youths arson on Biharsharif Gaya road 1 1युवकों की मौत से आहत लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर राजगीर के कलाली चौक पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस कारण से गया-बिहारशरीफ मार्ग पर आवागमन बिल्कुल ठप्प हो गया है। लोग काफी गुस्से में दिख रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को युवकों की मौत से आहत राजगीर के सभी फुटपाथी दुकानदारों से लेकर सभी प्रतिष्ठान स्वत:बंद कर दिये गये। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

राजगीर मुख्य मार्ग से लेकर, धुर्वा मोड़, सब्जी मंडी किला मैदान, राजगीर कुंडपर,कलाली चौक तथा बस स्टैंड में बिल्कुल सन्नाटा दिख रहा है। आवागमन सड़क पर बंद है।

उधर कलाली चौक पर लोगों का हंगामा जारी है। यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

आगजनी की सूचना पाकर पुलिस सदल बल पहुंचीं हुई है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहीं थी। लेकिन लोग प्रशासन की बातों को अनदेखा कर विरोध कर रहे थे।

लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने कलाली चौक के पास जाम हटा लिया गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version