Home नालंदा Review meeting: मुद्रा योजना को लेकर बैंकों पर नाराज हुए नालंदा डीएम

Review meeting: मुद्रा योजना को लेकर बैंकों पर नाराज हुए नालंदा डीएम

Review meeting: Nalanda DM got angry with the banks regarding the Mudra scheme

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Review meeting: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कृषि केसीसी और मुद्रा योजना को लेकर बैंक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा बैंकों से पूछा गया कि केसीसी इतना कम संख्या में बैंकों द्वारा क्यों किया जा रहा है, बैंकों के उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा केसीसी के क्षेत्र में एनपीए करीब 70 फीसदी तथा एलपीसी बनने में आ रही समस्या के बारे में अवगत कराया गया।

किसान सम्मान के लाभुकों को शत प्रतिशत केसीसी करने के लिए सभी लाभुकों का आवेदन कराने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही बैंकों को भी अधिक से अधिक केसीसी करने का निर्देश दिया गया।

मुद्रा लोन पर समीक्षा के क्रम में उन्होंने कम मुद्रा लोन किए जाने पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि जब दूसरे जिले में यह अच्छा किया जा सकता है तो यहां क्यों नही।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि तरुण श्रेणी (10 लाख) तक के मुद्रा लोन अधिक से अधिक किया जाए और एनपीए की समस्या को देखते हुए इसके लिए रोजगार उन्मुख लोगों को पहचान कर उसे लोन दिया जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version