नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

ट्रैक्टर की ठोकर से सब्जी विक्रेता की मौत बाद जाम सड़क और हंगामा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ-राजगीर फोर लेन पर नालंदा थाना के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने एक सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी। इस घटना में सब्जी विक्रेता की मौत घटनास्थल पर हो गई।

इस हादसा के बाद स्थानीय लोगों ने बिहारशरीफ-राजगीर सड़क को एक घंटे तक जाम कर हंगामा मचाया। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी। सड़क जाम कर देने से इस भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग बस में गर्मी से परेशान होते रहे।

बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के रानी बिगहा गांव के 48 वर्षीय दशरथ चौहान पिता स्व जुगेशवर चौहान नालंदा थाना के पास ठेला पर सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान बिहारशरीफ से राजगीर तेज रफ्तार से एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे सब्जी विक्रेता दशरथ चौहान की मौके पर मौत हो गई।

इस हादसा की खबर सुनकर आसपास गांव के लोग वहां पर पहुंचे और बिहारशरीफ-राजगीर फोर लेन को करीब एक घंटे तक जाम रखा। जिसकी सूचना पाकर सिलाव के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी, थानाध्यक्ष, नालंदा थानाध्यक्ष वहां पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर सड़क पर से जाम हटाया।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल ‘ भेज दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत बीस हजार का चेक मृतक के परिवार को घर जाकर दिया गया है। वहीं मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के अन्तर्गत भी तीन हजार रुपये दिए गए हैं।

सब्जी विक्रेता की इस दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद परिजनों के बीच मातम पसर गया है। मृतक सब्जी की बिक्री कर घर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इसकी मौत हो जाने के बाद से परिवार वालों के समक्ष रोजी टोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!