पुल की रेलिंग तोड़ पलटी स्कार्पियो,अस्थावां के व्यवसायी की बगौदर में मौत, युवक गंभीर

नालंदा दर्पण डेस्क। झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर में एक सड़क हादसे में नालंदा जिले अस्थावां थाना क्षेत्र निवासी एक व्यवसायी की मौत हो गई हैं, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जाती है।

खबरों के मुताबिक बगौदर थाना के जीटी रोड अटका बीस माइल के समीप आज शनिवार की सुबह तीन बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिग में टक्कर मारकर पुल पर पलट गई। इससे स्कार्पियो पर सवार सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहबाग कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हादसा की सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंची बगोदर थाना की पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मृतक व घायल बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के चकदीन के रहनेवाले हैं।

वे कोलकाता से परीक्षा दिलाकर स्कार्पियो से बिहार लौट रहे थे कि इस दौरान उक्त घटना घटी। स्कार्पियो में पांच लोग सवार थे।

आज चंडी में नामांकन के 5वें दिन चर्चा बनी बाउंसर लेकर पहुंची सास-बहू

संविधान निर्माता अम्बेदकर साहब की प्रतिमा की घेराबंदी तोड़ी, लोगों में रोष

इसलामपुर प्रखंडः 19 मुखियाओं में 5 ने ही बचाई लाज, 3 में 2 जिपस भी हारे

ट्रक की चपेट से एक बाइक पर सवार माँ-बेटी की मौत, बाप-बेटा गंभीर

इसलामपुर की धड़कन में बसे हैं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. चाँद बाबू

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker