बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव हुए सख्त, बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डॉ. अंजय का नपना तय

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से नवजात को निजी क्लीनिक ले जाने और उसकी मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसमें शामिल डॉक्टर-कर्मी का नपना तय है। कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के मूड में हैं।

उन्होंने नालंदा डीएम के सदर अस्पताल निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। जिसमें उन्होंने घटना को जघन्य अपराध बताया।

स्वास्थ्य सचिव ने दो टूक कहा कि छपरा के डॉ. राजकपूर और नालंदा के डॉ. अंजय हर जिले में मिलेंगे। एसएनसीयू में भर्ती बच्चे को अपने क्लीनिक में लाकर डॉक्टर अजय ने 40 हजार रुपए फीस के रूप में लिया। फिर एक दिन बाद नवजात को एसएनसीयू भेज दिया गया। जहां नवजात की मौत हो गई। क्लीनिक से फिर से नवजात को एसएनसीयू लाया गया।

विडंबना है कि मां को बच्चे के मौत की जानकारी तीन दिनों के बाद दी गई। सरकार से सैलरी लेने वाले डॉक्टर निजी प्रैक्टिस के लिए जघन्य अपराध कर रहे है। जीरो रजिस्ट्रेशन पर काम करने वाले सूबे के 200 डॉक्टरों की सूची बनाई गई है। इसके पूर्व ऐसे 1200 डॉक्टरों पर कार्रवाई हो चुकी है। कार्रवाई की सूची में जल्द ही 200 डॉक्टरों का नाम जुड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल से बच्चा चोरी के मामले में जिस नर्स को बर्खास्त किया गया। वह डॉ. अंजय के क्लिनिक में काम कर रही है। अस्पताल प्रशासन हरकत में नहीं आया तो फिर से घटना की पुनरावृति हो सकती है।

बता दें कि विगत 17 जनवरी को अस्थावां के मोलना बिगहा गांव निवासी युवराज कुमार की पत्नी दिव्या कुमारी का सदर अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। नवजात अस्वस्थ था। इस कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां से आशा उसे बरगला कर डॉ. अंजय के क्लीनिक लेकर चली गई।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=erXvfLlSJeA[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_SWlX3wuBjw[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wKvax5t2bLc[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V8cB0yzK5vQ[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=QAlwXAlmUVc[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1qq8b7kJr94[/embedyt]
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DwMtJarU6XQ[/embedyt]

डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!