अपराधनालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सिपाह मोड़ पर नशे के सौदागर का खेल खत्म: दुकान की आड़ में चल रहा था गांजा कारोबार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित सिपाह मोड़ पर अवैध गांजा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। मध्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने आठ किलो से अधिक गांजा जब्त करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

गुप्त सूचना से खुली परतें: सूत्रों के अनुसार ब्यूरो को सूचना मिली थी कि सिपाह मोड़ के पास खुलेआम गांजा की सप्लाई की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने क्षेत्र में रेकी की। निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई।

जांच में सामने आया कि एक स्थानीय दुकान की आड़ में सुबोध कुमार नामक व्यक्ति गांजा की बिक्री कर रहा था। ग्राहकों को छोटे-छोटे पैकेट में गांजा उपलब्ध कराया जा रहा था।

संयुक्त छापेमारी में बड़ी बरामदगीः ब्यूरो की टीम ने दीपनगर थाना पुलिस को सूचित कर संयुक्त छापेमारी की। दुकान की तलाशी के दौरान करीब 300 ग्राम गांजा की पुड़िया बरामद हुई। इसके बाद आरोपित के घर की तलाशी लेने पर लगभग आठ किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया।

मौके से पुलिस ने सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गांजा पीने के उपकरण और 19,775 रुपये नकद भी बरामद किए गए, जिन्हें अवैध कारोबार की कमाई माना जा रहा है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाईः जब्त सामान के साथ आरोपित को दीपनगर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन की सख्ती से इलाके में नशे के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगेगा।

समाचार स्रोतः नालंदा दर्पण डेस्क के लिए तालिब की रिपोर्ट

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future