बिहारशरीफ नगर के लिए बिच्छू का डंक बन गया है स्मार्ट सिटी योजना

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण डेस्क)। बिहारशरीफ शहर में महज दो घंटे की बारिश ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत जारी विकास कार्यों के दावों की हवा निकाल रही है। यहां के प्रमुख इलाकों जैसे रामचन्द्रपुर, भरावपर, पुलपर, आलमगंज, नवाब रोड, सलूगंज मोहल्ला आदि क्षेत्रों में भीषण जलजमाव की स्थिति बन रही है। लोगों को अपने घरों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी घुटनों तक पहुंच गया है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

बता दें कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे बेतरतीब निर्माण कार्यों ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। गलियों और सड़कों में बने गड्ढों में कई लोग गिरकर घायल हो रहे है। भरावपर चौक से सोगरा कॉलेज तक बन रहे फ्लाईओवर के कारण हल्की बारिश में भी सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती है। चिकनी मिट्टी के कारण वाहन चालक फिसलकर गिरने से नहीं बच पाते है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में ग्राहक का आवागमन बंद हो गए हैं। निगम को तुरंत इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। चुनाव के समय मेयर उप मेयर और वार्ड प्रतिनिधियों ने मुंह फाड़कर बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन वे स्मार्ट सिटी योजना की लूट-खसोंट की चादर में छुप गए हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker