पिता के सामने पुत्र को पीट-पीटकर मार डाला, पिता की हालत भी नाजुक

नालंदा दर्पण डेस्क। इन दिनों नालंदा जिले में बदमाशों में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं दिख रहा है। बिहार शरीफ नगर थाना क्षेत्र के पतुआना गांव में बीते शाम आपसी विवाद में पिता और पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे पुत्र की मौत हो गई।

वहीं पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे बेहतर ईलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक मृतक अंतू यादव का पुत्र बबलू यादव है। अंतू यादव की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है।

परिजन पिटाई का आरोप पड़ोसी सिया यादव, उसके पुत्र लालजीत यादव एवं उनके गुर्गों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

बताया जाता है कि पड़ोसी के छज्जा में सटाकर एक बांस बांधा था। पड़ोसी उन्हें बांस हटाने के लिए कह रहे थे। उनका कहना था कि मकान को नुकसान होगा।

शनिवार की शाम पड़ोसी इसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। यह सुनकर अंतू व उनके पुत्र बबलू घर से बाहर निकले। घर से निकलते ही बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। गड़ासे व लाठी-डंडे से दोनों को पीटकर अधमरा कर दिया।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सक ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। अंतू भी आखिरी सांस ले रहे थे।

सड़क हादसा में वार्ड सदस्य समेत 2 की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

पावापुरी थाना प्रभारी के वेतन से 10 हजार रुपए काटकर किशोर न्याय निधि में जमा करने का आदेश

खुले में शौच को निकली बुजुर्ग महिला की पाइन में डूबने से हुई मौत

रामघाट-भोभी पथ किनारे बंद मकान से चोरों ने उड़ाई लाखों की सामग्री

पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच इसलामपुर से अपहृत बालक 4 दिन बाद बेन थाना गेट से वरामद

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!