अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      3 माह पहले हुआ पुत्र का अपहरण, 3 दिन पहले हुई पुत्री की हत्या, दिव्यांग पिता की गुहार नहीं सुन रही पुलिस !

      नालंदा दर्पण डेस्क। एक दिव्यांग पिता नालंदा पुलिस से अपने बेटा और बेटी के लिए इंसाफ की भीख मांग रहा है। बेटा तीन महीने से लापता है और बेटी की तीन दिन पहले हत्या कर दी गयी। दिव्यांग के घर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

      मामला करायपरसुसराय थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव का है। चैनपुरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का छोटा पुत्र 18 वर्षीय राजू कुमार को गांव के ही कुछ लोगों ने 27 अक्तूबर 2023 को अगवा कर लिया था। जिसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी थी और पुलिस से खोजने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही।

      इस बीच शैलेंद्र कुमार की विवाहित बेटी का शव गांव के भुआल खंधा से बरामद हुआ। शैलेंद्र कुमार को भी 25 वर्ष पूर्व गांव के बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिससे जख्मी हो गया था। तब से ही पैर से विकलांग है।

      उन्होंने बताया कि 2023 में पुत्री डोली कुमारी की शादी हुई थी। तब से ससुराल में ही थी, लेकिन आठ दिन पूर्व मायके में आयी थी। बीते गुरुवार को बेटी मवेशी को चारा देने गयी थी, तभी से पुत्री लापता हो गयी। काफी खोजबीन किया, लेकिन पुत्री की पता कहीं नहीं चल पाया। इसी बीच शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने बताया कि भुआल खंधा के पास एक युक्ती का शव पड़ा हुआ है, वहां जाकर देखा तो पुत्री डॉली की पहचान की

      उन्होंने रोते हुए बताया कि 27 अक्तूबर 2023 को छोटा बेटा राजू कुमार को गांव के ही लोगों ने अगवा कर लिया था। काफी खोजबीन की। कहीं भी नहीं पता चला, लेकिन उसी दिन शाम में ही करायपरसुराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

      उन्होंने बताया कि गांव के लोग ही अब यहां तक धमकी दे रहे हैं कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 27 अक्तूबर के बाद से अब तक पुलिस आरोपितों के घर पर पूछताछ करने के लिए भी नहीं पहुंची। गांव में रहने में भी डर लगता है। विवाहित पुत्री का शव शनिवार को बरामद हुआ।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=xqQFe3QhCi4[/embedyt]

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dY4m88N5Dh4[/embedyt]

      नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

      कैदी फरारी मामले 3 होमगार्ड बर्खास्त, कार्रवाई की जद में अन्य कई कर्मी-अफसर

      लहेरी थाना क्षेत्र बन रहा साइबर ठगों का अड्डा, 2 गिरफ्तार

      झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

      राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!