राजगीर
- आवागमन
CM ने सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा एवं बुद्ध सर्किट फोरलेन निर्माण का किया निरीक्षण
बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले में सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क (एसएच-78) और सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन पथ के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।…
- धरोहर
Bihar Heritage: राजगीर वेणुवन में लगे सम्राट बिंबिसार की प्रतिमा
राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के ऐतिहासिक और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक शहर राजगीर का वेणुवन (Bihar Heritage) न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी विश्व पटल पर स्थापित है। यह वही वेणुवन है जहां महात्मा बुद्ध अपने राजगीर प्रवास के दौरान ठहरते थे। यहीं…
- आवागमन
22 अप्रैल से चलेगी राजगीर-आनंद विहार समर स्पेशल एसी ट्रेन
राजगीर (नालंदा दर्पण)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर और दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन के बीच एक नई समर स्पेशल एसी ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह पूर्णतः वातानुकूलित ट्रेन 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक…
- भ्रष्टाचार
प्रशासनिक संलिप्ता से राजगीर में सरकारी जमीन पर बढ़ता अतिक्रमण
राजगीर (नालंदा दर्पण)। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसके प्रति प्रशासन की उदासीनता चिंता का विषय है। एक ओर जहां सरकारी योजनाओं को लागू करने के लिए जमीन की कमी आड़े आ रही है। वहीं दूसरी ओर राजगीर नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी जमीन की खुलेआम…
- आवागमन
राजगीर-हरिद्वार सीधी रेल सेवा शुरू, तीर्थयात्रियों में उत्साह की लहर
राजगीर (नालंदा दर्पण)। आध्यात्मिक पर्यटन नगरी राजगीर से योग नगरी हरिद्वार तक की सीधी रेल सेवा शुरू होने से तीर्थयात्री और पर्यटक गदगद हैं। इस नई रेलगाड़ी को समर स्पेशल के नाम से शुरू किया गया है, जो राजगीर से हरिद्वार तक की यात्रा को पहले से कहीं अधिक सुगम और…
- राजगीर
राजगीर में आंधी-तूफान से वन संपदा-पर्यटन स्थल को भारी नुकसान
राजगीर (नालंदा दर्पण)। बीते दिन अचानक आई तेज आंधी-तूफान और भारी वर्षा ने राजगीर प्रक्षेत्र में वन संपदा को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति लगभग 90 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जिसके साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जहां एक ओर पेड़-पौधों को नवजीवन प्रदान…
- खेल-कूद
Khelo India Youth Games: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, राजगीर में तैयारी तेज
राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) 2025 का आयोजन होने जा रहा है, जो 4 से 15 मई तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस सातवें संस्करण में बिहार के पांच शहरों- राजगीर, पटना,…









