Home सोहसराय सोहसराय श्रृंगारहाट मोहल्ला से गायब टेंट संचालक पटना से बरामद

सोहसराय श्रृंगारहाट मोहल्ला से गायब टेंट संचालक पटना से बरामद

Tent operator missing from Sohsarai Shringarhat Mohalla recovered from Patna

सोहसराय (नालंदा दर्पण संवाददाता)। बिहारशरीफ नगर के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रृंगारहाट मोहल्ला से लापता हुए टेंट संचालक को सोहसराय थाना पुलिस ने पटना से सकुशल बरामद कर लिया है।

परिजन ने बताया कि वह 24 नवंबर की देर शाम से घर से गायब थे, जिसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और विभिन्न लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की।

पुलिस की सक्रियता का नतीजा रहा कि गुमशुदा टेंट व्यवसायी को पटना से सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। बरामदगी की पुष्टि के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

इधर सोहसराय थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है तथा गायब होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version