अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी के गाँव में फांसी का फंदा से झुलते मिला नवविवाहिता का शव

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गांव में एक नवविवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से शव लटका हुआ पाया गया। जिसकी सूचना स्थानीय चौकीदार ने थाना को दी तो घर के सभी सदस्य फ़रार पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी मृतका के मायके वालों को दी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर ससुराल के लोग सास और पति घर छोड़कर फ़रार हो गए हैं। लेकिन घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

5 माह पूर्व मोनी देवी का पटना ज़िला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अड्डा मकसूदपुर निवासी नरेश दास ने बेटी की शादी बड़े धूमधाम से नालंदा ज़िले के चंडी थाना क्षेत्र गौरी गांव निवासी ललन दास के पुत्र रवि कुमार से किया था।

परिवार के लोगों ने लड़का को ढाई लाख रुपए तिलक, एक बाइक एवं गहने दिए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। न कोई विवाद था न ही कोई डिमांड के लिए बात हुआ थी। अचानक आज अहले सुबह थाना से फ़ोन आया कि मोनी देवी की मौत चुकी है।  इसके बाद मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था।

फिलहाल चंडी थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के अनुसार परिजनों का आरोप है कि नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित शिकायत अभी नहीं प्राप्त हुआ है। शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चंडी में दीवाली की रात ड्राईवर ने खलासी की गोली मारकर की हत्या

मोबाइल चोरी का आरोप लगा युवक का सिर मुड़वा सरेआम बाजार में घुमाया

पावापुरी महोत्सवः पहली बार बिना कुछ बोले निकल गए सीएम नीतीश कुमार

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठा नालंदा का कार चालक, जीते  6.4 लाख छह लाख, अमिताभ बच्चन से हुई बात

बेन प्रखंड परिसर स्थित आवासों पर वर्षों से अपात्रों का कब्जा

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=c-m2rtMVllo[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »