नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

The District Magistrate heard the problems of 17 applicants in the Janata Darbar gave instructions to the concerned officials regarding the action 2गोगौर पंचायत के एक आवेदक द्वारा मुखिया के विरुद्ध बगैर कार्य किये राशि की निकासी की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को जांच करने का आदेश दिया।

सालेपुर के मनोज साव द्वारा जमाबंदी कायम कर रसीद निर्गत कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को इसकी सुनवाई करने को कहा।

The District Magistrate heard the problems of 17 applicants in the Janata Darbar gave instructions to the concerned officials regarding the action 3नूरसराय की पतिया देवी द्वारा जमीन की मापी कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया।

सिलाव के एक परिवादी द्वारा उनकी निजी जमीन पर सड़क निर्माण कराये जाने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता राजगीर को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निदेश दिया।

कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »