अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

नेताजी श्री सुभाष प्लस टू स्कूल से दिनदहाड़े रुपए भरे बैग लेकर बदमाश हुए फरार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर बाजार अवस्थित नेताजी श्री सुभाष प्लस टू विधालय से बदमाशों द्वारा रुपए लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

खोरमपुर गांव के सुबोध कुमार ने बताया कि वर्तमान में नेता जी श्री सुभाष पल्स टू विधालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और प्रधानाध्यापक के निर्देशानुसार दशम वर्ग सेक्शन सी और डी का बोर्ड परीक्षा का फार्म भरना शुरु कर दिया था।

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान अब तक 54 फार्म भरा गया है। जिसका बोर्ड परीक्षा और विधालय शुल्क के रुप में जमा टोटल राशि 72 हजार 144 रुपए बैग में रखा था और कुछ छात्र फार्म भर रहे थे।

बकौल शिक्षक, इस उपरांत कुछ लड़के मास्क लगाए वर्ग कक्ष मे प्रवेश कर गए और रुपए सहित बैग लेकर भागने लगे। उन्हें पकडने के लिए फार्म भरने वाले छात्र के साथ पीछा किया, लेकिन बदमाश रुपए सहित बैग लेकर भागने मे सफल रहे। इसकी सूचना इसलामपुर थाना को दिया गया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »